Uttar Pradesh News नेशनल हाईवे पर शगुन ढाबा के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।
रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 04 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 07:00 बजे थाना थरियांव को सूचना प्राप्त हुई कि नेशनल हाईवे पर शगुन ढाबा के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही थाना थरियांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर उपस्थित मृतक की बहन द्वारा मृतक की पहचान श्रवण उर्फ कामता यादव निवासी ग्राम देउली, थाना थरियांव, जनपद फतेहपुर, उम्र लगभग 30 वर्ष, के रूप में की गई।मृतक की बहन के अनुसार, मृतक फतेहपुर नगर में ई-रिक्शा चलाने का कार्य करते थे। दिनांक 03 जुलाई 2026 की सायंकाल उनका ई-रिक्शा खराब हो जाने पर उन्होंने उसे निजाम रिपेयर सेंटर, फतेहपुर पर मरम्मत हेतु छोड़ा था, जिसके उपरांत वह अपने घर के लिए रवाना हुए थे।
घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान मृतक के सिर एवं पीठ पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। इसके अतिरिक्त शरीर के अन्य भागों पर घर्षण (रगड़) के निशान तथा वस्त्र फटे हुए पाए गए। घटनास्थल के समीप सड़क पर किसी वाहन के क्षतिग्रस्त पुर्जे, जैसे हेडलाइट एवं रियर व्यू मिरर के टूटे हुए भाग, भी बरामद हुए हैं। उपलब्ध परिस्थितियों के आधार पर प्रथम दृष्टया घटना सड़क दुर्घटना प्रतीत होती है। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। साथ ही घटना के संबंध में साक्ष्य संकलन हेतु आसपास एवं नेशनल हाईवे पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का परीक्षण किया जा रहा है। प्राप्त साक्ष्यों एवं विवेचना में प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई नियमानुसार करने के संबंध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय द्वारा दी गई बाइट ।



Subscribe to my channel