
रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संभाग कर्मवीर शर्मा ने आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त आयुक्त राजस्व डॉ. विनोद यादव, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री रामविलास सेमिल सहित संभाग के सभी जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे। संभागायुक्त ने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मैदानी अमले के कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाए। सभी अधिकारी विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रमों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। विभाग की सभी पेंशन योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ हितग्राहियों को दिलवाने के लिए उनके खातों का केवायसी सुनिश्चित किया जाए। बैठक में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन हितग्राहियों के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट पंजीयन की प्रगति की समीक्षा की और इस कार्य को प्राथमिकता के साथ किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही uidai एवं मेडिकल सर्टिफिकेट के लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना एवं दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।




Subscribe to my channel