IC News and Media House Private Limited


Bhopal

संत हिरदाराम कांग्रेस मण्डलम अध्यक्ष बनने पर समर्थकों ने दी बधाईयॉं

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर – कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश सांवले को संत हिरदाराम कांग्रेस मण्डलम अध्यक्ष बनने पर समर्थकों ने दी बधाईयॉं दी। जगदीश सांवले कई संस्थाओं से जुडे है। 1995 में यूथ बैरागढ ब्लॉक कांग्रेस संयुक्त सचिव पद पर रहकर कार्य किया, 1996 में झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष के पद पर कई झुग्गीवासियों की समस्याओं का निरांकरण करवाया एवं पट्टे दिलवाए। 2003 में प्रदेश सचिव पद पर रहकर प्रदेश की राजनीतिक में कार्य किया। 2013 में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रहकर हर जिलो में कांग्रेस के लिए कार्य किया। इनके परिणामस्वरुप आज सांवले को संत हिरदाराम नगर मण्डलम अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। बधाई देने वालो में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक मारण, पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष माधू चांदवानी, घनश्याम लालवानी, लीलाधर पंवार, राजेश लीलानी, महेश गुरबानी, राजकुमार धानुक, आत्माराम सूर्यवंशी, संदीप पाटीदार, अशोक गोकलानी, राजू बसंल, जगदीश विश्वकर्मा, फूलसिंह जाटव, प्रेमनारायण यादव, भगवानसिंह प्रजापति, गोविंदा यादव, हीरालाल सोलंकी, गणपत यादव, साहिल खान, ए.डी शर्मा, कमलेश देवानी, बी.के.सेन, सोनू जैन, पूनम यादव, भावना उदासी, मुकेश उदासी, शमी गंगवानी आदि शामिल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button