IC News and Media House Private Limited


Bhopal

रबी सीजन के लिये पर्याप्त बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करें विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

आगामी रबी सीजन में किसानों को मांग के अनुसार गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अभी से आवश्यक कार्यवाही करें। आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मरों एवं बिजली लाइनों का मेंटेनेंस करवाएं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए। स्टोर में किसी भी आवश्यक सामग्री की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता संतुष्ट रहेगा, तो बिजली बिल जमा करने में उसे कष्ट नहीं होगा। मौजूदा पावर ट्रांसफार्मरों की ओवरलोडिंग कम करने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। फीडरों में ट्रिपिंग की सतत समीक्षा कर उसे कम करने के हर संभव प्रयास करें। विद्युत वितरण कंपनियों के एमडी से चर्चा कर उनके स्टोर में उपलब्ध क्रिटिकल सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रमुख सचिव ऊर्जा मनीष सिंह ने कहा कि उपभोक्ता संतुष्टि को केंद्र में रखकर कार्य करें। रबी सीजन की तैयारियां पहले से पूरी कर लें, जिससे समय पर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

 

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button