IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

प्राथमिक शाला रामपाल के नवीन शाला भवन का लोकार्पण

प्राथमिक शाला रामपाल, संकुल केंद्र करनपुर, विकासखंड जगदलपुर के नवीन शाला भवन का शुभारंभ सांसद महेश कश्यप एवं जनपद अध्यक्ष पदलाम के करकमलों से गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सांसद ने विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों से शिक्षण-व्यवस्था एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को निरंतर मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ शिक्षा अर्जित करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जनपद सदस्य अर्जुन सेठिया , भूतपूर्व सरपंच तिरपति नागेश , कैलाश ठाकुर मुख्य पुजारी शिव मंदिर रामपाल, उपसरपंच बनसिह ठाकुर, अमलसाय वशिष्ठ, महेश ठाकुर, श्याम सिंह ठाकुर सहित एस.एम.सी. एवं महिला समूह के सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर तुलसीराम नाग, प्रधान पाठक रामपाल, गजेंद्र कुमार नाग, संकुल समन्वयक करनपुर, उमेश कश्यप, संकुल समन्वयक नगरनार, प्रताप सिंह जुर्री, बी.आर. नाग, बुधरू राम नाग, बलराम निर्मल, महादेव कश्यप, श्रीमती संध्या किरण यादव सहित शाला एवं संकुल परिवार के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। नवीन शाला भवन के लिए विद्यालय परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों ने सांसद, जनपद अध्यक्ष एवं सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button