IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के खिलाफ सोनारपाल में चक्का जाम

बिजली की बढ़ती दरों एवं प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में भानपुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीणों द्वारा सोनारपाल में चक्का जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बढ़े हुए बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर के फैसले को वापस लेने की मांग की।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव श्रीमती श्यामकुमारी ध्रुव ने कहा कि लगातार बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के कारण आम जनता पहले से ही आर्थिक बोझ से परेशान है सरकार जनता की समस्याओं को समझने के बजाय उन पर लगातार अतिरिक्त आर्थिक भार डाल रही है।

श्रीमती श्यामकुमारी ध्रुव ने कहा सोनारपाल के ग्रामीणों का सड़क पर उतरना इस बात का प्रमाण है कि जनता में सरकार की नीतियों के प्रति भारी आक्रोश है जनता के अधिकार और न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़ी है और जब तक बढ़ी हुई बिजली दरों एवं स्मार्ट मीटर के फैसले को वापस नहीं लिया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जितेंद्र जैन ने कहा कि बिजली आम आदमी की मूलभूत आवश्यकता है, लेकिन सरकार लगातार बिजली की दरों में वृद्धि कर आम उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ डाल रही है स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को सड़क से लेकर विधानसभा तक मजबूती के साथ उठाएगी।

आदिवासी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बबलू बघेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से ही आर्थिक परेशानियां हैं ऐसे समय में बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर का बोझ ग्रामीण जनता पर डालना पूरी तरह जनविरोधी है यह केवल कांग्रेस का आंदोलन नहीं, बल्कि आम जनता के हक और अधिकार की लड़ाई है ग्रामीणों की मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

युवा नेता निलय कश्यप ने कहा कि युवा और ग्रामीण दोनों इस जनविरोधी व्यवस्था के खिलाफ एकजुट हैं सरकार को जनता की आवाज सुननी होगी। स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर ग्रामीणों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और इस संघर्ष को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

ग्रामीणों ने कहा-चक्का जाम में शामिल ग्रामीणों ने कहा कि बिजली बिलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है स्मार्ट मीटर को लेकर भी ग्रामीणों में अनेक आशंकाएं हैं ग्रामीणों ने सरकार से मांग की कि बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लिया जाए, स्मार्ट मीटर की व्यवस्था पर पुनर्विचार किया जाए तथा आम उपभोक्ताओं को राहत दी जाए।

इस दौरान मौजूद रहें बस्तर ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बघेल, तुकाराम पंडा, सुनील देवांगन, वीरेंद्र पांडे,मशू महाराज, मसू,जीवन सेठिया,जईत पटेल, जयंती सोनी,निलेश्वरी,सीमा ध्रुव, यसबती कश्यप,बसंती नायक,एवं समस्त कार्यकर्त्तागण व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button