IC News and Media House Private Limited


Bhopal

विद्युत पेंशनर्स का विशिष्ट सेवा सम्मान विशिष्ट सेवा पदक व अभिनंदन पत्र प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ शाखा शहडोल के तत्वावधान में आयोजित 70 प्लस पेंशनर्स सम्मान समारोह व अधिवेशन आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय 70 प्लस विद्युत पेंशनर्स साथियों का सम्मान। प्रांतीय पदाधिकारियों व विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष का विशिष्ट सम्मान किया गया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री मान अशोक कुमार गुप्ता जी को उनके विशेष योगदान के लिए जैसे 30 जून 31 दिसंबर इंक्रीमेंट मंहगाई राहत 35 वर्षीय चतुर्थ वेतनमान कम्युटेशन ग्रेच्युटी वृद्धि आदि के न्यायालय प्रकरण व पेंशनर्स के हको अधिकारों के लिए रिकॉर्ड पत्राचार संपूर्ण प्रदेश में संघ की लगभग 43 से अधिक शाखाओं का विस्तार आदि के लिए विशिष्ट सेवा पदक व अभिनंदन पत्र प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी को उनके द्वारा बैतूल शाखा गठन में विशेष योगदान के लिए विशिष्ट सेवा पदक व अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष डी के डाले को पारदर्शी कैश मेनेजमेंट व संघ के कोष में वृद्धि के लिए विशिष्ट सेवा अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला शाखा भोपाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश सक्सेना को उनके द्वारा नरसिंहगढ़ राजगढ़ शाखा के गठन में विशेष योगदान के लिए विशिष्ट सेवा सम्मान स्वरूप अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया। अधिवेशन के दौरान उपस्थित विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष को भी विशिष्ट सम्मान ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।शहडोल अधिवेशन में जिला शाखा भोपाल के अध्यक्ष बी आर मानकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश सक्सेना विधि सलाहकार वी के शुक्ला व मीडिया सचिव डी सी श्रीवास्तव उपस्थित रहे। जिला कार्यकारिणी भोपाल हमारे इन उपरोक्त प्रांतीय व जिला पदाधिकारियों को सम्मानित किए जाने पर शाखा शहडोल का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं साथ ही सम्मानित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाईयाँ प्रेषित करते हैं। इस गरिमामयी आयोजन में लगभग 400 से अधिक पेंशनर्स साथियों की उपस्थिति दर्ज की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button