Uttar Pradesh News : बच्चों के विकास में सबकी भागीदारी

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के अवसर पर नौतनवा ब्लॉक के छपवा गांव में सुरोखित शैशव कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के बाल अधिकार पर जागरूकता हेतु नारा और संदेश के माध्यम से बाल श्रम, बाल विवाह बाल तस्करी रोकने और बाल शिक्षा की बढ़ावा पर फोकस किया गया। इस अवसर पर अभियान के बारे में लोगों को जागरूक होना है और सभी बच्चों को नियमित विद्यालय पढ़ने आना है। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता देवी ने कहा कि अभिभावक अपने पाल्य/पाल्या को स्कूल भेजें और घर पर भी अपने बच्चों को ऊपर ध्यान देवे कही कि पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति और बच्चों के विकास में सबकी भागीदारी महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर सुनील कुमार ने सुरक्षित आवागमन, सुरक्षा तंत्र, स्वास्थ्य योजनाएं, सामाजिक सहायता पर फोकस किया। तो श्रीमती मेनका देवी ने हेल्पलाइन नंबर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस 112 , सशस्त्र सीमा बल 1903, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090 साइबर सुरक्षा 1930 पर जानकारी दिया। सुनीता देवी ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के सीपीडबलु सुनील कुमार टीम, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और दर्जनों बच्चे और बच्चे उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel