Madhya Pradesh News : प्रशिक्षु DSP शीजल विजयपाल राज्यपाल के हाथों सम्मानित
ब्यूरो चीफ इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला जिले के मोहगांव से मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2023 में DSP पद पर चयनित प्रशिक्षु DSP शीजल विजयपाल को राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। शीजल विजयपाल ने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सफलता हासिल की है। उनके सफलता के सफर की शुरुआत 2019 में Co-operative Inspector के चयन से हुई। इसके बाद 2020 में NT, 2021 में ATO और 2022 में CTI के पद पर उनका चयन हुआ। वहीं MPPSC 2023 में DSP पद पर चयन उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

लगातार कई वर्षों तक विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर शीजल विजयपाल ने अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है। प्रशिक्षु DSP शीजल विजयपाल का यह सफलता सफर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।



Subscribe to my channel