देश की मिट्टी से प्यार है,भारत मां पर नाज है बजरंग सेना समिति ने स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को दी बधाई

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संत नगर – बजरंग सेना समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को बधाई दी एवं समिति अध्यक्ष देवानी ने कहा कि हर घर में ध्वज लहराए, पटाखे जलाए एवं लडडु बांटे। समिति अध्यक्ष देवानी ने बताया कि भारत में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। सन् 1947 में इसी दिन हमारे देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। यह हमारा मुख्य राष्ट्रीय त्योहार है। इस दिन हम अपने वीर सेनानियों के बलिदान को याद करते हैं।समिति मुख्य सलाहाकार रुप सोनी ने बताया कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा फहराया था। समाजसेवी महेश खटवानी ने बताया कि आज 15 अगस्त है। सन 1947 में आज ही के दिन हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। यह दिन हमारे वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का पावन अवसर है। समिति उपाध्यक्ष राज बिजोरिया ने बताया कि स्कूलों और दफ्तरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। लोग पतंग उड़ाते हैं और राष्ट्रगान गाते हैं। समिति महासचिव गुरदास रामचंदानी ने बताया कि इस दिन भारत को लगभग 200 वर्षों के ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से मुक्ति मिली थी। यह आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के लंबे संघर्ष और बलिदानों का परिणाम थी। बधाई देने वालो में बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, वरिष्ठ समाजसेवी महेश खटवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, जीतू शिवनानी, अर्चक पुरोहित पण्उित राज कुमार गर्ग, सचिव रमेश कुमार तोलानी, राज कुमार धानुक, हनी देवानी, बी.के.सेन, वी.के.नाथानी, शमी गंगवानी, राजेश केवलानी, खेमचंद निहचलानी, जगदीश कुमार आदि शामिल है।



Subscribe to my channel