Bhopalधर्म

गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में हुआ हवन यज्ञ एवं निःशुल्क 101 तुलसी माता के पौधे वितरण

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर – संत हिरदाराम नगर स्थित ज्वाला कान्वेंट स्कूल संत हिरदाराम नगर में बजरंग सेना समिति ने 101 निःशुल्क तुलसी माता के पौधो का वितरण बच्चों, पालकों एवं आसपडोसीयों को किया गया। सर्वप्रथम स्कूल प्राचार्य राज बतरा ने आए हुए अतिथियों को तुलसी माता का पौधा देकर गुरुपूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे वार्ड 5 अशोक मारण, बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी, अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग, महासचिव गुरदास रामचंदानी, महेश गुरबानी, राज कुमार धानुक, शमी गंगवानी, नीरज मेहर ने तुलसी माता का पूजन कर हवन आहूति डाली। पार्षद अशोक मारण ने उदबोधन देते हुए कहा कि जिस घर में हर हिन्दूओं के घर में मां तुलसी माता का पौधा होना चाहिए, तुलसी माता के पते विभिन्न प्रकार की बीमारियों में सहायक रहते है जिससे समस्त बीमारियां नष्ट हो जाती है। समाजसेवी महेश गुरबानी ने बताया कि तुलसी माता की सेवा करने से दुनिया की समस्त सुख मिलते है। बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने उदबोधन में कहा कि जिस घर में मां तुलसी का वास रहता है वहां कोई नेगेटिव एनर्जी नहीं आती है, अगर नेगेटिव एनर्जी आ भी जाती है तुलसी माता अपने उपर ले लेती है। इसलिए हर घर मां तुलसी का पौधा अवश्य लगाए एवं सेवा करें। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्राचार्य राज बतरा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल की समस्त शिक्षिकाएं एवं पालकगण मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button