ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : नकबजनी (चोरी) की घटना का सफल अनावरण: 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान व नगदी बरामद

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

लक्ष्मीपुर निवासी वादी मुकदमा संजय कुमार पुत्र श्री सूर्यदेव अपने घर का ताला बंद कर पत्नी का इलाज कराने के लिए के0एम0सी0 अस्पताल महराजगंज गए थे। उसी रात अज्ञात चोरों द्वारा घर के छत के जीने की बाहरी दीवार तोड़कर बक्से का ताला तोड़ दिया गया और सोने-चांदी के गहने, एक गैस सिलेंडर तथा नगदी चोरी कर ली गई। वादी की लिखित तहरीर पर थाना पुरन्दरपुर पर मु0अ0सं0 181/2026 धारा 305, 331(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में थाना पुरन्दरपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग व सघन अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना के आधार पर चोरी की घटना में प्रकाश में आए अभियुक्त रामसरन को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
• नाम: रामसरन पुत्र रामनिवास
• पता: ग्राम तिनकोनिया नर्सरी, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज
• उम्र: 20 वर्ष (शिक्षा: 8वीं)
बरामदगी का विवरण:
1. 01 अदद गैस सिलेंडर
2. 04 अदद मीना सफेद धातु (गहने)
3. ₹3,210/- नगद (चोरी का सामान बेचने से प्राप्त)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
1. मु0अ0सं0 181/2026 धारा 305, 331(3), 317(2) BNS, थाना पुरन्दरपुर
2. मु0अ0सं0 19/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) BNS व 3(1)ध, 3(2)5क SC/ST Act, थाना पुरन्दरपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 संजय कुमार सिंह (थाना पुरन्दरपुर)
2. का0 श्यामसुंदर यादव (थाना पुरन्दरपुर)
3. का0 अमन सिंह (थाना पुरन्दरपुर)
4. का0 अखिलेश कुमार (थाना पुरन्दरपुर)

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button