ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : आगर मालवा (कानड़): अघोषित बिजली कटौती से जनता त्रस्त, नियमित आपूर्ति की उठी मांग

रिपोर्टर महेंद्र बीजपारी आगर मालवा मध्य प्रदेश

आगर मालवा (कानड़)। नगर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन का धैर्य जवाब देने लगा है। बार-बार बिजली गुल होने से आम नागरिकों, दुकानदारों, छात्रों, छोटे बच्चों और व्यवसायियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली की “लुका-छिपी” अब रोजमर्रा की समस्या बन गई है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, मेंटेनेंस के नाम पर कई-कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाती है, लेकिन इसके बाद भी नियमित और सुचारु विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उनका आरोप है कि हर 10 से 20 मिनट के अंतराल पर बिजली काट दी जाती है, जिससे दैनिक कार्य, व्यापार और पढ़ाई-लिखाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। लोगों ने बताया कि आज सुबह 6:00 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जो दोपहर 12:00 बजे तक बहाल नहीं हो सकी। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से पेयजल, घरेलू कार्यों और व्यावसायिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर उपभोक्ताओं से हजारों रुपये के बिजली बिल वसूले जाते हैं, वहीं दूसरी ओर विभाग न तो बढ़ते बिलों की शिकायतों पर ध्यान देता है और न ही निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर पा रहा है। इस संबंध में जब क्षेत्र के जेई (जूनियर इंजीनियर) से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग से नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि स्थिति में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो वे विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button