Uttar Pradesh News : भारत-नेपाल सीमा पर आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी पुलिस एवं एसएसबी 22वीं वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 29 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीपुर हरखपुरा सीमा चौकी पर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से नेपाली ब्रांड “किस-मिस सौंफ” शराब की कुल 90 शीशियां (प्रत्येक 300 एमएल), कुल 27 लीटर, बरामद की गईं। बरामद शराब तीन गत्तों में रखी हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम साहनी उर्फ लालू, पुत्र रमेश साहनी, निवासी ग्राम डिगही, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 20 वर्ष, के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना ठूठीबारी पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:-
– नेपाली ब्रांड “किस-मिस सौंफ” शराब
– कुल 90 शीशियां (300 एमएल प्रत्येक)
– कुल मात्रा: 27 लीटर
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम:-
– उ0नि0 मनीष कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर
– का0 दीपक कुमार
– का0 प्रमोद यादव
– का0 दीपक सिंह
– उ0नि0 धनवीर सिंह रावत, एसएसबी 22वीं वाहिनी
– मुख्य आरक्षी रामनरेश महतो, एसएसबी
– आरक्षी डेबाजीत डेका, एसएसबी
– आरक्षी अमरेश कुमार सिंह, एसएसबी



Subscribe to my channel