
रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
डॉ. कैलाशनाथ काटजू मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान, भोपाल में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र, भोपाल के माननीय विधायक भगवानदास सबनानी ने की।संस्थान की नोडल अधिकारी एवं सेंटर हेड डॉ. रचना दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में चिकित्सालय के सुचारु संचालन, रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा संस्थान की आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संस्थान की वित्तीय योजनाओं, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग, विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं भविष्य की आवश्यकताओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा मरीजों को अधिक सुविधाजनक एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक सुझावों पर चर्चा की गई। बैठक में संस्थान के अधीक्षक डॉ बलराम उपाध्याय द्वारा बैठक के बिंदु एवं विगत बैठक के कार्यव्रत्त बैठक में प्रस्तुत किये गए। अन्य सदस्यों द्वारा भी विभिन्न विषयों पर अपने प्रस्ताव एवं सुझाव प्रस्तुत किए।




Subscribe to my channel