प्री वेडिंग शूट, पूल पार्टी, मिनी बारात करने वालो का सिंधी समाज व पंचायत करें बायॅकाट

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संत नगर – समाजसेवी कमलेश देवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि मैं पंचायत वालों से हाथ जोडकर विनती करता हूं कि जो भी प्री वेडिंग शूट, पूल पार्टी, मिनी बारात आदि विदेशी कल्चर अपना रहा है। उसके पूर्ण रुप से बायॅकाट कर दे। अगर एक परिवार का बायॅकाट होगा तभी दूसरा परिवार भी 100 बार सोचेगा प्री वेडिंग शूट करने में। देवानी ने कहा कि आज की पीढी को केवल दिखावा चाहिए शादी में प्री वेडिंग शूट, काकटेल, पूल पार्टी, रिंग सेरेमनी, मिनी बारात करना है तो करना ही है चाहे कैसे भी करें। सामाजिक बुराइयां दूर करने के लिए संस्थाओं और संगठनों को आगे आना चाहिए। इन दिनों प्री वेडिंग शूट का चलन शुरु हो गया है। इससे फिर्जूलखर्ची तो होती है कई विकृतियां भी जन्म लेती है। समाज के बुजुर्गो और सेवा कार्य करने वालो को युवाओ को जागृत करने का प्रयास करना चाहिए। जिस तरह मृत्यु भोज समाप्त करने के लिए कई संगठन काम कर रहे है। इसके अच्छे नतीजे आ रहे है। इसी तरह प्री वेडिंग शूटए काकटेल पाटियां मिनी बारातए रिंग सेरेमनी रिसेप्शन एवं पार्टियों में पानी की तरह पैसे खर्च करने पर रोक लगाने की जरुरत है। सब मिलकर प्रयास करे तो समाज नई राह पर चल सकता है। युवाओं को भी गंभीर होना पडेगा। कमलेश देवानी ने बताया कि भारतीय संस्कृति अपनी प्राचीन सभ्यता आध्यात्मिकता और वसुधैव कुटुंबकम् पूरा विश्व एक परिवार है के आदर्श के लिए जानी जाती है। यह विभिन्न धर्मों भाषाओं और परंपराओं का अद्भुत संगम है जहाँ अनेकता में एकता और अतिथि सत्कार को मुख्य आधार माना गया है।




Subscribe to my channel