Uttar Pradesh News : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, पांच गंभीर घायल
रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर, यू.पी.
मिलक। कोतवाली क्षेत्र के रठौंडा चौकी अंतर्गत ग्राम सिहारी में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि ग्राम सिहारी के पास दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। दुर्घटना में मोहित कुमार पुत्र पदम सिंह निवासी काशीपुर, थाना कैमरी और निरंजन पुत्र रेवा सिंह निवासी कल्याणपुर, थाना स्वार, रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार टिंकू पुत्र मूलचंद निवासी ग्राम मुबारकपुर, थाना मिलक की हादसे में मौत हो गई। टिंकू के साथ उनकी पत्नी ध्रुववती (23 वर्ष) तथा पुत्र मानव (5 वर्ष) और कार्तिक (4 वर्ष) भी सवार थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। टिंकू की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


Subscribe to my channel