बैंकर्स क्लब की जुलाई माह की बैठक बहुत ही उद्देशय पूर्ण और बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों के मध्य संपन्न

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
बैंकर्स क्लब के हालिया नए बने सदस्यों का बैंकर्स क्लब में स्वागत किया गया जिसमें विकास हरचन्दानी का परिचय दिया गया और स्वागत किया गया l अन्य नए सदस्यों कुमार प्रकाश चन्द्र, कपिल वर्मा, श्याम सुंदर चौहान, संदीप दादलानी,गोविंद दादलानी,विशाखा दादलानी,दामोदर पठानी,विमला चौधरी जी का भी परिचय दिया गया। सेवा निवृत्त साथियों का सम्मान कर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई जिसमें नरेश हरचंदानी शामिल रहे।बैंकर्स क्लब की गतिविधियों की जानकारी के साथ साथ उन सदस्यों का सम्मान और स्वागत किया गया जो समाज में सदैव सक्रिय रहते हैं l जिनमें चंदू भाई इसरानी (एसबीआई) को मुख्य मंत्री की भोपाल जिला विकास समिति में शामिल किया गया है एवं गुलाब जेठानी(आई डी बी आई) को पूज्य सिंधी पंचायत के चुनावों में शानदार जीत के साथ उपाध्यक्ष पद पर नवाजा गया है, सभी बैंकर्स क्लब साथियों ने उनके चरित्र, व्यवहार, कर्तव्य परायणता पर हर्ष व्यक्त किया औऱ उनकी इस शानदार जीत पर बधाई दी । विशाल धामेजा को पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी यूनियन के महासचिव बनने औऱ ऑल इंडिया यूनियन में भी शामिल होने पर सम्मान किया गया। इसी कड़ी में एसबीआई के साथी विजय मंघरानी को अद्वितीय क्रिकेट खेलों में बैंक की ओर से अन्तरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भाग लेकर विजेता बनने पर बधाई देकर शुभकामनाएं दी गई। अंत में सभी साथियों ने और अधिक रूप से सक्रिय होकर कार्य करने का प्रण भी लिया।बैठक में अध्यक्ष सुन्दर किशनानी, महासचिव गुलाब जेठानी के अलावा सर्वश्री, ए सी साधवानी कमल प्रेमचंदानी, चन्द्र कुमारइसरानी, के एन शर्मा, निर्मल जीत सिंह तलवार, अर्जुन लालवानी, जय वलेचा, योगेश भागचन्दानी, विकास हरचंदानी, दिनेश किशनानी, मैडम लता केसरवानी, मैडम निकिता रामचन्दानी, विशाल धामेजा, विशाल आवतरामानी, जी डी पंजवानी, आई एल गुरनानी, गोविंद दादलानी, अशोक वासवानी, नरेश मेहरचंदानी, विकास कुमार शर्मा, थानेशवर शर्मा, अशोक डी लालवानी,सुरेश कुमार अभीचंदानी, मैडम रत्ना आसवानी, श्याम आसवानी, गोविंद सिंह अहिरवार, किशन पमनानी शामिल थे।




Subscribe to my channel