विजय नगर की जनता पार्षद एवं विधायक से कर रही,सवाल कब होगा विजय नगर की बदतर सड़कों का निर्माण

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
विजय नगर – विजय नगर लालघाटी भोपाल स्थित जय माता दी वाली गली की हालात इतनी बदतर हो गयी है। विजय नगर रहवासियों का घर से निकलना तक बदतर हो गया है। घर से बाहर जैसे ही निकलते है वेसे ही बाहर पांव जमीन पर रख नहीं पाते है क्योंकि सडक पर इतनी कीचड दलदल जैसी हो गयी है। वहीं दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालक अपने वाहन उस सडक से निकाल नहीं पाते। विजय नगर के कालोनावासीयों ने कहा कि विधायक मीठा मीठा बोलकर वोट मांगने वोटिंग के समय आ जाते है अब मालूम नहीं कहा गायब हो गये है। वहीं पार्षद भी वोट के नाम पर हाथ पैरो में गिर गए थे अब विजय नगर मोहल्लावासीयो की समस्याओं को अनसुना किया जा रहा है। विजय नगर रहवासीयों ने पार्षद यादव एवं हुजूर विधायक शर्मा की कडी निंदा करते हुए कहा कि वोंट मांगने के लिए पैरो में गिर जाते है। अब जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं करवा पा रहे है। ऐसे पार्षद एवं विधायको को विजयनगर के रहवासी वोंट नहीं देंगे। वोट हम उन्हे देगे जो समाज की सेवा कर रहे है, जो रात दिन जरुरतमंदो की सेवा में लगे हुए हैए जो जनता की समस्या का निरांकरण करने के लिए उतारु है परन्तु बीच में पार्षद एवं विधायक रोडा बन जाते है।




Subscribe to my channel