Bhopalशिक्षा

संभागायुक्त की पंडित खुशीलाल चिकित्सा महाविद्यालय की कार्यकारिणी समिति के साथ बैठक संपन्न

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने पंडित खुशीलाल चिकित्सालय परिसर में चिकित्सालय, महाविद्यालय गर्ल्स हॉस्टल ऑडोटोरियम एवं हर्बल गार्डन को जोड़ने के लिए आवश्यक पाथ-वे एवं ब्रिज बनाए जाने की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। संभागायुक्त ने सोमवार को ख़ुशीलाल चिकित्सा महाविद्यालय के सभाकक्ष में महाविद्यालय की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली। बैठक में परिसर में बनाए गए हर्बल गार्डन को स्कूल के बच्चों के लिए आयुर्वेदिक पौधों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए खोलने की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। विद्यालय अपने छात्र-छात्राओं को अब हर्बल गार्डन का टूर करवा सकते हैं। इसके लिए प्रति छात्र दस रुपए फीस निर्धारण का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय एवं पीजी भवन के रिपेयरिंग कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराए जाने एवं महाविद्यालय में लैब्स के आधुनिकीकरण एवं कार्यप्रणाली को अपग्रेड करने की अनुमति भी दी गई। इसके साथ ही प्रोफेसर्स को समय समय पर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल साइंस के साथ अन्य प्रोफ़ेशनल की वर्कशॉप आयोजित किए जाने की अनुमति दी गई। सुपर स्पेशिलिटी विंग के लिए आवश्यक दवाइयों को खरीदने की भी अनुमति भी दी गई। संभागायुक्त ने महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय में अलग-अलग विभागों में आवश्यक उपकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए सामग्री हेल्थ कॉर्पोरेशन एवं क्रय भंडार नियमानुसार आवश्यक उपकरणों के क्रय करने, डिजिटल एक्स-रे मशीन, अग्निशमन उपकरण, सभी जांच लैब्स में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का अनुमोदन प्रदान किया। महाविद्यालय से संबद्ध पीजी विद्यार्थियों के रिसर्च का पेटेंट करवाए जाने की विस्तृत जानकारी ली और विद्यार्थियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

 

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button