IC News and Media House Private Limited


Bhopal

विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ की मासिक बैठक सम्पन्न पेंशनर्स की समस्याओं पर महत्वपूर्ण चर्चा

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ जिला भोपाल व प्रांतीय कार्यकारिणी की संयुक्त मासिक बैठक माह जून 2026 दिनांक 30.06.2026 को श्री बाला जी मंदिर परिसर प्राइवेट बिजली कॉलोनी गोविंदपुरा भोपाल पर 4.30 बजे आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत राष्ट्र गान से हुई। तत्पश्चात बैठक एजेंडा अनुसार सर्वप्रथम माह जून में जन्म दिन वाले हमारे 38 साथियों का सम्मान श्रीफल व पुष्प मालाओं से किया गया। 75 वर्ष से अधिक आयु वाले हमारे वरिष्ठ पेंशनर्स साथियों का सम्मान शाल श्रीफल व पुष्प मालाओं द्वारा किया गया।हमारे संघ से जुड़े नये सदस्यों का परिचय सहित स्वागत पुष्पमालाओं द्वारा किया गया।संघ की वर्तमान प्रादेशिक गतिविधियों की जानकारी के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री मान अशोक कुमार गुप्ता जी द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। कम्युटेशन न्यायालय प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया गया कि मामला न्यायालय द्वारा रद्द कर दिया गया है परंतु संघ उच्चतम न्यायालय के समक्ष यह प्रकरण अवश्य प्रस्तुत करेगा। तथा अपने संबोधन में उन्होंने कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए साथियों के लिए अवधि विस्तार हेतु किए गए पत्राचार का भी जिक्र किया गया।प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री आशुतोष अवस्थी जी कोषाध्यक्ष श्री डी के डाले जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रस्तावों पर चर्चा के अंतर्गत जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन संबंधित प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी को यह अधिकार दिया गया कि वह पुनर्गठन कर आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत करें। जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के संबोधन के क्रम में शाखा-भोपाल अध्यक्ष श्री बी आर मानकर द्वारा अपने उद्बोधन में उपस्थित सदस्यों से जिन्होंने अभी तक वार्षिक अनुदान जमा नहीं किया है उनसे जमा करने हेतु निवेदन किया गया।साथ ही जिला कार्यकारिणी द्वारा मेंटेन समस्या रजिस्टर में सदस्यों को अपनी समस्याओं को दर्ज करने की अपील की संघ को आवंटित समाज कल्याण भवन में कुर्सियों की व अन्य जरूरी व्यवस्था के बारे में की जा रही कार्यवाही के बारे में जानकारी दी गई व संघ को कार्यालय हेतु भवन आवंटन हेतु की जा रही कार्यवाही में तेजी लाने बाबत निर्णय लिया गया। जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में दिनेश सक्सेना ने भी अपने विचार व्यक्त किए मासिक बैठक में सेंटर फार साईट के संजय बागडे ने नेत्र रोग से संबंधित समस्याओं पर अपने विचार रखते हुए नेत्र चिकित्सा के लिए सेंटर फार साइट अस्पताल में इलाज के लिए आमंत्रित किया गया।बैठक में विदिशा संगठन के अजय टंडन भगत गुरु व विनोद भंडारी जी विशेष रूप से उपस्थित हुए।अध्यक्षीय उद्बोधन स्वल्पाहार व आभार प्रदर्शन के साथ बैठक समापन की घोषणा की गई। मासिक बैठक में जिला कार्यकारिणी के रतन लाल कोड़ले श्री आनंद दुबे चंदुलाल चौरसिया अशोक मेहता अमरजीत सिंह चौधरी महेश परनामी एम एल सोनी सुखदेव उबनारे सुरेश महाले अनिल कुमार सोनी संरक्षक एम एस भारके संरक्षक डी के पाठक सदाशिव कवडकर पतिराम ठाकुर संध्या पचौरी नरेंद्र कुमार खरे की उपस्थिति विशेष रहीं। बैठक की अध्यक्षता डी सी पवार व बैठक का संचालन दिनेश सक्सेना वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। इस बैठक में लगभग 90 पेंशनर्स साथियों की उपस्थिति दर्ज की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button