Bhopalशिक्षा

संत हिरदाराम नगर के हर स्कूलों में राष्ट्रगान के साथ-साथ हो श्री झूलेलाल चालीसा

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर – बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि संत हिरदाराम नगर में ऐसे स्कूल है जहां हमारे सिंधी भाई बहनों के बच्चे अध्ययनरत है। संत नगर में सिंधी भाषा बोलने पर हर समाजसेवी द्वारा जोर दिया जाता है परन्तु कभी स्कूलों में किसी ने सिंधी भाषा बोलने की आवाज तक नहीं उठाई , जहां हमारे बच्चे अध्ययनरत है वहा पर केवल दो भाषाएँ ही प्रमुखता से हैं। स्कूलों में केवल हिन्दी एवं अंग्रेजी बोली जाती है परन्तु जो सिंधी भाषी लोगों के बच्चे अध्ययनरत है। उनके माता पिता भी बच्चों से अधिकतर सिंधी भाषा में बात नहीं करते हैं तो अधिकतर विद्यार्थी बच्चे सिंधी भाषा समझ ही नहीं पाते। हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा जितनी आवश्यक है। परन्तु जो मातृभाषा सिंधी है उसको अगर बच्चे बोलते है तो वे अपनी संस्कृति से परिचित होते हैं। देवानी ने संत हिरदाराम नगर के सभी स्कूलो से निवेदन किया है कि सिंध प्रांत से आये लोगों की सिंधी भाषा मातृभाषा है इसके साथ ही जिन स्कूलो में सिंधी भाई बहनों के बच्चें अध्ययनरत है उनको सिंधी भाषा बोलने समझने के लिए भी बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए। बजरंग सेना समिति ने हर स्कूलों में राष्ट्रगान के साथ साथ श्री झूलेलाल चालीसा का पाठ भी बच्चों को पढाए जाने का निवेदन किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button