सिंधी फिल्म नाजुक रिश्तों की नायिका ने भोपाल सिंधी समाज एवं युवा पीढ़ी को दिया संदेश

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संत नगर . भगवान झूलेलाल की महाआरती का आयोजन सिंधी समाज भोपाल द्वारा दिनाँक 28/6/2026 को कमला पार्क सप्रांगण में भगवान् झूलेलाल के मंदिर में किया गया। निरन्तर 105 वी महाआरती का आयोजन जो हर माह के अंतिम रविवार को होती है। आज की महाआरती का विशेष आकर्षण विशेष अतिथि सिंधी समाज की मातृशक्ति एवं योग ट्रेनर किरण बत्रा जी निशा उत्तवानी एवं भावना का सम्मान नीतेशलाल के द्वारा किया गया कार्यक्रम की मुख्य विशेषता आज राष्ट्रीय सिंधी मंच के संस्थापक अध्यक्ष रोशनलाल का एवं भोपाल शहर के प्रमुख समाज सेवी मुकेश हासानी का जन्मोत्सव मंदिर प्रांगण में मनाया गया! सिंधी फिल्म नाजुक रिश्तों की नायिका डिम्पल तलरेजा ने अपने परिवार के साथ उपस्थित भोपाल सिंधी समाज को एवं युवा पीढ़ी को संदेश दिया!! कितने भी काम हो पर महीने में एक बार अंतिम रविवार को भोपाल सिंधी समाज की ओर से होने वाली महाआरती में जरूर शामिल हो! ताकि सामाजिक सशक्तिकरण और मजबूत पहचान समाज की बने! कार्यक्रम में संत हिरदाराम नगर से आए पूज्य सिंधी पंचायत के चुनाव में उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार युवा प्रत्याशी कमलेश देवानी सहसचिव रुप कुमार सोनी एवं उनकी बजरंग सेना समिति की टीम उपस्थित रही।




Subscribe to my channel