प्री वेडिंग शूट, रिंग सेरेमनी, कॉकटेल पार्टी कल्चर पर लगे प्रतिबंध

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संत नगर – बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि समाज में बढते प्री वेडिंग शूट, रिंग सेरेमनी एवं कॉकटेल पार्टी कल्चर पर प्रतिबंध लगाया जाए जिससे होने वाले फिर्जूलखर्ची पर रोक लगे, समाज और संस्कृति की रक्षा हो। अपनी संस्कृति को बचाने और फिजूलखर्ची रोकने के लिए प्री.वेडिंग शूट पर प्रतिबंध लगाए। कुछ जगहों पर कॉकटेल पार्टियों और सगाई ;रिंग सेरेमनी की फोटोग्राफी में भी अश्लीलता व दिखावे के खिलाफ नियम बनाए जाए। प्री.वेडिंग और कॉकटेल शूट पर बैन के प्रमुख कारण संस्कृति की रक्षा, समाजों का मानना है कि प्री.वेडिंग शूट में कपल्स के अंतरंग पोज हमारी पारंपरिक संस्कृति के खिलाफ हैं। फिजूलखर्ची पर रोक इन आयोजनों में होने वाले भारी खर्च को अनुचित और दिखावा माना जाता है जो अन्य परिवारों पर सामाजिक दबाव डालता है।पारिवारिक विवादों में कमी। बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी का मानना है कि शादी से पहले इस तरह के ट्रेंड्स से युवाओं का ध्यान भटकता है और कई बार शादी से पहले ही रिश्ते टूटने जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। सामाजिक निर्देश और नियम बहिष्कार की चेतावनी, भोपाल और अन्य शहरों में इन पंचायतों ने साफ निर्देश दिए हैं कि यदि कोई परिवार नियमों का उल्लंघन करके प्री.वेडिंग शूट या कॉकटेल जैसी गतिविधियां करता है तो उसे समाज से बहिष्कृत किया जाएगा। सगाई और संगीत समारोह, सगाई या रिंग सेरेमनी और लेडीज संगीत के दौरान भी अश्लील गानों और बाहरी डांस कोरियोग्राफर की भागीदारी पर रोक लगाई गई है।




Subscribe to my channel