Bhopal

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भोपाल ईवीएम गोडाउन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव के साथ भोपाल स्थित ईवीएम गोडाउन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी प्रबंधन एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुपालन की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान गोडाउन में ईवीएम की सुरक्षित संधारण व्यवस्था, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, सीसीटीवी निगरानी, सीलिंग प्रक्रिया तथा लॉजिस्टिक प्रबंधन का विस्तृत अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने मशीनों के रखरखाव एवं सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया।निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस निरीक्षण में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाई जा रही सुरक्षा एवं पारदर्शिता संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी और कहा कि आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button