माता परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर वार्ड चार के आंगनबाड़ी केन्द्र पर हुई भोजन सेवा

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संत नगर – 25 जून दिन गुरुवार को माता परमेश्वरी देवी खटवानी की पुण्य तिथि के अवसर पर बच्चों को भोजन की सेवा की गयी एवं फल वितरण किए गए। भाजपा नेता महेश खटवानी की माता सदा समाज सेवा के कार्य करती थी एवं दूसरों को भी समाज सेवा के लिए आगे करती थी। उनका कहना था कि सेवा, सत्संग एवं सिमरन जो करता है उसका जीवन हमेशा बेहतर रहता है। माता परमेश्वरी देवी के सेवा कार्यो को देखते हुए अब उनकी पीढी भी समाज क्षेत्र में आगे है। गुरुवार को वार्ड 4 के आंगन बाड़ी केन्द्र पर बच्चों को भोजन करवाया गया।समाज सेवा के कल्याण, उत्थान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य है। यह बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ या लाभ की अपेक्षा के वंचितों, बुजुर्गों, बीमारों या संकटग्रस्त लोगों की मदद करने और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की एक पहल इस अवसर पर भाजपा नेता महेश खटवानी कला रजक, अमित खटवानी, दुर्गा देवनानी, नीलम आसनानी, राजकुमार माली, प्रकाश पुरोहित सहित कई बच्चों के माता पिता उपस्थित थे।
है।




Subscribe to my channel