मनोरंजन

उर्फी जावेद ने ब्रालेस होकर पहनी दो पट्टियों से बनीं हुई टाॅप, स्कर्ट देख चकराया लोगों का दिमाग, कहा- ‘कौन सा नशा करती है

उर्फी जावेद एक बार फिर से अपने नए लुक के साथ सोशल मीडिया पर छाने के लिए तैयार हैं। उनका एक लेटेस्ट वीडिया हर किसी का ध्यान खींच रहा है। उर्फी ने मानों ठान लिया है कि वो अपने अतरंगी फैशन से हर किसी के होश उड़ा कर ही रहेंगी।

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद इन दिनों अपने लुक को लेकर छाई हुई हैं। वो कब क्या पहन कर कैमरे के सामने आ जाएं किसी को पता नहीं। उनका हर फैशन फैंस का दिमाग घुमाने के लिए काफी है। अब तक उर्फी ने उन सभी चीजों से अपने लिए ड्रेस बनाई है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। इसी बीच एक बार फिर से उर्फी अपने लेटेस्ट लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस लुक में उनका ड्रेसिंग सेंस तो चर्चा में रहा है, वहीं इस बार वो अपने मेकअप को लेकर भी सुर्खियों में आ गई हैं।

कमर पर दिखी शर्ट की कॉलर
उर्फी जावेद का लेटस्ट वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में उर्फी फिर से रिवीलिंग आउटफिट में नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने ब्रालेस होकर दो पट्टियों पर टिकी हुई टाॅप पहनी है, जो आगे से ओपन हैं। वहीं उनकी स्कर्ट भी काफी अलग डिजाइन की नजर आ रही है। उनकी स्कर्ट की कमर पर शर्ट के काॅलर की डिजाइन बनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर के मैचिंग हाई हील्स पहने हुए है।

मेकअप ने किया हर किसी को हैरान
उर्फी जावेद ने इस बार अपने मेकअप के साथ भी एक्सपेरिमेंट किया है। उन्होंने इस व्हाइट हाॅट ड्रेस के साथ ब्लू कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है, जो उनके काफी डिफरेंट लुक दे रहा है। वहीं उन्होंने अपने बालों में हाई बन बनाया हुआ है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर हमेशा की तरह ही फैंस के मिले जुले रिएक्शन आ रहे हैं। जहां कई को उर्फी का ये लुक काफी एलिगेंट नजर आ रहा है। वहीं कई उन्हें ट्रोल करते दिख रहे हैं। अब तक इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button