Jharkhand News : डीसी रवि आनंद ने निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का किया निरीक्षण
सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था का लिया जायजा, ईसीआई गाइडलाइन के अनुपालन का निर्देश
रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड
चतरा। चतरा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने 09 अगस्त सोमवार को निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप वेयर हाउस में की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने वेयर हाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए उनकी कार्यशीलता की जांच की। निरीक्षण के क्रम में वेयर हाउस में उपलब्ध आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी संबंधी व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं क्रियाशील पाई गईं।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा, रख-रखाव एवं निगरानी में पूरी सतर्कता बरतने तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार समेत निर्वाचन कार्यालय के संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
Subscribe to my channel