Jharkhand News : चतरा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण
डीसी रवि आनंद ने कहा- पारदर्शिता और जवाबदेही से करें काम
रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड
चतरा। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट डीएमएफटी सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त रवि आनंद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।प्रशिक्षण के दौरान विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट, झारखंड में मिशन के प्राथमिक कार्य, मिशन के विभिन्न प्रावधानों एवं संबंधित धाराओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही एसएनए-स्पर्श से संबंधित प्रक्रिया एवं प्रावधानों तथा मनरेगा एवं विकसित भारत गारंटी मिशन (ग्रामीण) के बीच अंतर के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में योजना के प्रावधानों को जमीनी स्तर पर लागू करने, कार्यों के पारदर्शी निष्पादन और प्रक्रियाओं के उचित अनुपालन पर जोर दिया गया। बताया गया कि प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी पदाधिकारियों-कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि योजना का क्रियान्वयन सभी स्तरों पर तय मानकों के अनुरूप हो।

इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद ने स्पष्ट निर्देश दिया कि योजना के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पात्र मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। किसी भी मजदूर को कर्मचारी या पदाधिकारी की लापरवाही के कारण कार्य से वंचित नहीं किया जाए। डीसी ने निर्देश दिया कि मजदूरों से संबंधित शिकायत मिलने पर उसका गंभीरता से संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई की जाए। सभी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण में मिली जानकारी और मिशन के प्रावधानों को समझते हुए प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशिक्षण में प्रदीप कुमार, सहायक परियोजना पदाधिकारी, रूपेश कुमार, कनीय अभियंता, अभिषेक सिंह, कंप्यूटर सहायक एवं मार्गुण आलम, एमआईएस सहायक द्वारा विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी इटखोरी सोमनाथ बांकीरा, जिला परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के बीपीओ, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित योजना से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Subscribe to my channel