IC News and Media House Private Limited


Bhopal

भोपाल जिले में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिये जिला कंट्रोल रूम प्रारंभ

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

भोपाल जिले में बाढ़ अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति से निपटने के लिये जिला कार्यालय भोपाल नगर निगम कार्यालय सदर मंजिल, फायर ब्रिगेड स्टेशन (फतेहगढ़) में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 15 जून से 15 अक्टूबर 2026 तक 24 घण्टे कार्यरत रहेगा। बाढ कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 0755-2540220 एवं 0755-2701401,0755-2542222 होगा। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी लाखन सिंह चौधरी मोबाईल एवं सहायक प्रभारी कृष्णा रावत प्रभारी तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन होंगे तथा योगेश श्रीवास्तव प्रभारी नायब तहसीलदार भू-ससाधन प्रबंधन लिंक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष में शिफ्ट वार कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button