अपराधउत्तरप्रदेश

झांसी में आज फिर एक बड़ी वारदात देखने को मिली

✍️ रिपोर्टर -मोहित शर्मा, झांसी उत्तर प्रदेश

झांसी उत्तर प्रदेश देखने को मिली जहा बीते रात खेत पर पानी लगा रहे पिता उसके पुत्र पर किसी ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमे पुत्र की वही मौके पर ही मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वही पर इसकी सूचना मिलते ही DIG ,SSP समेत भारी पुलिस बल ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

यह पूरी घटना झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाबाय में गोपालपुरा गांव का है ,जहा पर रहने वाले 65 वर्षीय काशीराम अहिरवार गांव के ही हरदास अहिरवार का पौने दो एकड़ खेत बटाई पर लिए हुए है, परिजनों द्वारा बताया गया है काशीराम दो दिनों से खेत पर पानी लगा रहे थे, बीते रविवार रात को उनका बड़ा बेटा 45 वर्षीय महिंद्रा अहिरवार खेत पर खाना देने के लिए गया हुआ था, रात अधिक होने की वजह से वह अपने पिता के साथ वही रुक गया और पिता के काम में हाथ बटाने लगा। परिजनों द्वारा बताया गया है कि रात को बिजली चले जाने के कारण पिता और पुत्र दोनो ही वही खेत पर एक पेड़ के नीचे लेट गए , जिसके बाद अज्ञात बदमाशो ने उनके सिर पर किसी वजनदार हथियार से हमला कर दिया जिससे बेटे की वही मौके पर ही मौत हो गई , वही पिता काशीराम को वह मरा हुआ समझ कर मौके से फरार हो गए। दूसरे दिन जब दोनो घर वापस ना आए तो परिवार वाले परेशान हुए और काशीराम का छोटा बेटा उन्हें देखने के लिए खेत पर गया , जहा उसने देखा कि पिता और उसका भाई दोनो खून मे लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे , जिससे वहा हड़कंप मच गया, परिजनों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी , जिस पर डीआईजी जोगेंद्र कुमार , एसएसपी राजेश एस, समित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू कर दी ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button