IC News and Media House Private Limited


Bhopal

कोषाध्यक्ष के पद पर गुरदास रामचंदानी एक दम परफेक्ट – खटवानी

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर – पूज्य सिंधी पंचायत के चुनाव में उतरे कोषाध्यक्ष के पद पर गुरदास रामचंदानी हमेशा सेवा कार्यो में आगे रहते है। बता दे कि वो बजरंग सेना समिति मेें महासचिव के पद पर हैं जो कि ग्रीष्मकाल में पानी के प्याउ लगवाना, चलते दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो को रुकवाकर ठण्डाई वितरण करना। सर्दियो में कम्बल बांटना आदि सेवा कार्य है। जितनी तारीफ करो उतनी कम है। खटवानी ने कहा कि पूज्य सिंधी पंचायत के झूलेलाल पेनल से कोषाध्यक्ष के पद पर गुरदास रामचंदानी एक दम परफेक्ट है। उन्हे काफी अनुभव भी है एवं कई सामाजिक संस्थाओ से जुडे है जैसे कि सिंधु समाज स्कूल, भारतीय सिंधु समाज, बजरंग सेना समिति आदि संस्थाओ में निःशुल्क सेवाए दे चुके है। खटवानी ने संत नगर के जनता से निवेदन किया है कि श्री झूलेलाल पेनल से गुरदास रामचंदानी को कोषाध्यक्ष के पद पर मत देकर विजय बनाए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button