IC News and Media House Private Limited


Bhopal

बीएसएस के अध्यक्ष एवं समाजसेवी कमलेश देवानी उतरे सोनी, रामचंदानी के साथ मैदान में – महेश खटवानी

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर – समाजसेवी महेश खटवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी जो कि वर्तमान में पंचायत चुनाव में उपाध्यक्ष पद के दावेदार है जो कि अपनी समिति के रुप कुमार सोनी एवं गुरदास रामचंदानी को लेकर मैदान में उतरे है। रुप कुमार सोनी जो कि सहसचिव पद के दावेदार एवं गुरदास रामचंदानी कोषाध्यक्ष पद के दावेदार है। समाजसेवी महेश खटवानी ने बताया कि बजरंग सेना समिति की सेवाऐं जितनी समाज को दे रही है वे सराहनीय है। इनकी सेवाओं की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने जो कोरोना काल में सेवाऐं दी वो सराहनीय है। कोरोना काल में एक तरफा लोग घर में कोरोनटाइन थे वहीं कमलेश देवानी ने अपनी समिति के साथ ऐसे घरों में भोजन के पैकेट अपने घर से बनवाकर सेवाऐं दी जहां कोई समाजसेवी उन घरो तक पहुंच नहीं पा रहा था जब देवानी ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किए तब जाकर समाजसेवी ऐसे कोने वाली बस्तियो में पहुंचे। जिससे उन्हे भोजन की सुविधा मिल सकी। देवानी ने कोरोना काल में अपनी समिति के साथ मिलकर भोजन व्यवस्था, दूध के पैकेट, जूस, मास्क, सेनेटाइजर, वेपोराइजर मशीने आदि जहां कोरोनटाइन थे वहां तक अपनी सेवाऐं दी। खटवानी ने बताया कि बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी द्वारा प्रत्येक समिति के कार्यकर्ता का जन्मदिन पर शिवअभिषेक, हनुमान चालीसा, श्री सुंदरकांड पाठ का पाठ, गौ माता की सेवा करना, स्कूलो में शिक्षण सामग्री की सेवा करना एवं हथप्रसादी वितरण करके अपना जन्मदिन मनाते है। देवानी द्वारा ग्रीष्मकालीन में पानी पीने का प्याउ लगवाना, रेलवे स्टेशन पर ट्रेनो में यात्रियों कें सूखे कण्ठो को जल सेवा देना, पशु पक्षियो के पानी पीने का पात्र स्कूलो में बच्चो को देना, पानी पीने के मटके झुग्गी झोपडी में देना आदि। वर्षाऋतु में जरुरतमंदो को रेनकोर्ट एवं छतरी की सेवाऐं देना। सर्दी के मौसम में जरुरतमंदो को कम्बल एवं उनी टोपो की सेवाऐं देना।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button