अपराधउत्तरप्रदेश

ऑनलाइन ठगी के शिकार आवेदिका का कुल 40460 रूपये की सम्पूर्ण धनराशि साइबर क्राइम सेल फतेहपुर द्वारा 24 घण्टे के भीतर उनके बैंक खाते में कराया गया

रिपोर्टर एहतेशाम खान

वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने व आमजमानस को इससे राहत दिलाने के उद्देश्य के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के कुशल निर्देशन व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के पर्यवेक्षण कार्य करते हुये साइबर क्राइम सेल द्वारा साइबर अपराध के शिकार आवेदिका के कुल 40460 की सम्पूर्ण धनराशि अथक परिश्रम व प्रयास के बाद आवेदिका के खाते में वापस कराया गया। दिनांक 19.11.2022 को आवेदिका श्रीमती कंचन देवी पत्नी नीलेश कुमार हाल निवासी गाजीपुर (बहुआ ब्लाक) फतेहपुर व उनके पति श्री नीलेश राजपूत द्वारा साइबर क्राइम सेल कार्यालय उपस्थित होकर, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय को सम्बोधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि आनलाइन ठगी करने वाले अपराधियो के द्वारा अपने आप को उनका रिश्तेदार बताकर फोनपे के माध्यम से रिक्वेस्ट भेजकर उनके सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया खाते से 40460 रूपये ट्रांसफर कर लिये । श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल साइबर क्राइम सेल टीम के कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया । तत्काल कार्यवाही करते हुए वादिनी के खाते का स्टेटमेंट प्राप्त कर कार्यवाही करते हुये फोन पे, टाटा क्लिक के नोडल के नोडल अधिकारियों से पत्राचार कर ठगे गये रूपयो के सम्बन्ध जानकारी प्राप्त करते हुये उक्त धनराशि को फ्रीज करवाया गया तथा खरीदे गये सामान की डिलिवरी रूकवाकर सम्पूर्ण धनराशि 40460/- रूपये आवेदिका उपरोक्त के बैंक खाते में सकुशल वापस कराये गये।

आवेदिका द्वारा कार्यालय साईबर क्राइम सेल में आकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं साईबर क्राइम सेल के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कृत कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा आभार प्रकट किया गया। सभी जनमानस से अपील की जाती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, डेबिट कार्ड / केडिट कार्ड डिटेल एवं यूजर आईडी पासवर्ड शेयर न करें, चाहें वह बैंक कर्मी हो या ट्रेजरी आफिसर या अन्य कोई । कोई व्यक्ति यदि बातों-बातों में आपसे कोई रिमोट एक्सेस एप जैसे- क्वीक सपोर्ट, एनीडेस्क आदि डाउलोड करने को कहे तो कदापि डाउनलोड न करें। विभिन्न माध्यमो जैसे एसएमएस, ई-मेल, व्हाट्सएप मैसेज आदि पर प्रसारित / प्राप्त हो रहे लिंक को न खोलें। किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर गूगल पर सर्च करके प्रयोग में न लायें नम्बर प्राप्त करने हेतु उस कम्पनी द्वारा उपलब्ध कराये गये डाक्यूमेंट को देखें या केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध नम्बर का प्रयोग करें । किसी भी प्रकार की साइबर क्राइम सम्बन्धी शिकायत को दर्ज करने हेतु नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in या टोल फ्री नं0 1930 डायल करें तथा अपने बैंक को घटना के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये नजदीकी थाने या जनपदीय साइबर क्राइम सेल में सम्पर्क करे ।

साइबर क्राइम सेल टीम-
1. उ0नि0 श्री संगम लाल प्रजापति प्रभारी साइबर सेल जनपद फतेहपुर
2. का0 प्रवीन सिंह साइबर क्राइम सेल जनपद फतेहपुर
3. का0 नीरज कुमार साइबर क्राइम सेल जनपद फतेहपुर
4. का0 शुभेन्दु रंजन साइबर क्राइम सेल जनपद फतेहपुर

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button