IC News and Media House Private Limited


Bhopalधर्म

संत महात्माओं के आशीर्वाद से हुए इक्यावन बच्चो के जनेउ संस्कार

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर – बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी संत महात्माओं के आशीर्वाद से साधु वासवानी स्कूल ग्राउण्ड में दिनांक 5 जून को धार्मिक यात्रा निकाली गयी जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे जो कि विभिन्न स्थानो से होते हुए साधु वासवानी स्कूल ग्राउण्ड पर सम्पन्न हुआ जहां पर सिंधी भजन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दिनंाक 6 जून को झूलेलाल मंदिर एच वार्ड में 51 बच्चो के जनेउ संस्कार संत महात्माओं के आशीर्वाद से करवाए गए। संतों ने 51 बच्चों को आशीर्वाद स्वरुप गमछा भेंट किया गया एवं बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना प्रभु परमात्मा से की गयी। वहीं पर छेज, नाच गान, भजन एवं आरती के साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित जय महाराज द्वारा वेद मंत्रों का उच्चारण कर 51 बच्चो के जनेउ संस्कार सम्पन्न करवाए गए एवं जय महाराज ने कहा कि जो भी बच्चा अपने माता पिता के बताए मार्ग पर चलता है वह जीवन में हर समस्या का समाधान निकाल सकता है। उदाहरण देते हुए कहा कि मां बाप जब बीमार पड जाते है तो बच्चो को हिसाब किताब नहीं करना चाहिए। मां बाप से दवाईयो का हिसाब किताब नहीं करना चाहिए। जब बच्चा बीमार होता है तो मां बाप कभी भी अपने बच्चे से हिसाब किताब नहीं करते है। बच्चा बडा होकर अपने मां बाप से मां बाप की दवाई लेने मे हिसाब करता है। इस अवसर पर राज मनवानी, कमल वीधानी, प्रकाश वीधानी, शमी गंगवानी, गुरदास रामचंदानी, केशव, बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी शामिल थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button