IC News and Media House Private Limited


Bhopal

कलेक्टर ने गावों को साफ पेयजल उपलब्ध कराने वाली जल प्रदाय योजना का किया निरीक्षण,मिलेगा शुद्ध पेयजल

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने संजय सागर नाहरलाई समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने पर बैरसिया अनुभाग के 42 ग्रामों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा परियोजना को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता लोगों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button