IC News and Media House Private Limited


Bhopal

कागज़ी कार्य व पत्राचार होंगे डिजिटल माध्यम से कलेक्टर कार्यालय में ई-ऑफिस परियोजना लागू

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार भोपाल जिले में ई-ऑफिस परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कलेक्टर कार्यालय भोपाल में सेंट्रल रजिस्ट्रेशन यूनिट (CRU) अर्थात केंद्रीकृत डाक इकाई की स्थापना की गई है। यह व्यवस्था जिले में शासन की पेपरलेस कार्यालय अवधारणा को साकार करने तथा प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।16 जनवरी 2025 के निर्देशों के अनुपालन में जिले के सभी विभागों में ई-ऑफिस कार्य प्रणाली लागू की गई है। इसके अंतर्गत समस्त जिला विभाग प्रमुख,राजस्व अनुभाग अधिकारी, तहसीलदार तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों को ई-ऑफिस परियोजना पर ऑनबोर्ड किया गया है। ई-ऑफिस प्रणाली के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर कार्यालय भोपाल में स्थापित सेंट्रल

रेजिस्ट्रेशन यूनिट का ई-मेल पता cru-dmbhopal@eauth.in निर्धारित किया गया है। अब कलेक्टर कार्यालय भोपाल को प्रेषित किए जाने वाले आधिकारिक पत्र एवं दस्तावेज इसी डिजिटल माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। ई-ऑफिस पोर्टल एवं सीआरयू प्रणाली के प्रभावी संचालन हेतु विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ई-ऑफिस परियोजना विशेषज्ञों, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO) द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस के तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से फाइलों के निस्तारण में तेजी आएगी, पारदर्शिता बढ़ेगी तथा कागज के उपयोग में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button