Bhopalधर्म

शनि जन्मोत्सव पर बजरंग सेना समिति द्वारा हवन आहूति एवं ठण्डाई वितरण

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर . बजरंग सेना समिति द्वारा दिनांक 16 मई दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे शनि मंदिर प्रागण में श्री शनि महाराज जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री शनि महाराज जी का अभिषेक सरसों का तेल से किया गया एवं हवन आहूति देकर देश की सुख शांति खुशहाली की प्रार्थना की गयी। बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने बताया कि शनि जन्मोत्सव पर गरीबों असहायों और जरूरतमंदों को काले वस्त्र अन्न जैसे काली दाल तिल और लोहे से बनी वस्तुओं का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस अवसर पर ठण्डाई का वितरण किया गया। सेवा करने वालो में बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी अर्चक पुरोहित पं.राज कुमार गर्ग उपाध्यक्ष राज बिजोरिया महासचिव गुरदास रामचंदानी समाजसेवी महेश खटवानी सचिव रमेश कुमार तोलानी, राजकुमार धानुक बृजकिशोर सेन वी.के.नाथानी शमी गंगवानी राजेश केवलानी नीरज मेहर आदि शामिल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button