Bhopalस्वास्थ्य

व्यवस्था नाकाम गंदगी से रहवासी परेशान हेल्पलाइन नम्बर पर शिकायत भी बेनतीजा साबित

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

भोपाल के वार्ड क्रमांक 2 मथाई नगर स्थित एक निजी कॉम्प्लेक्स में रहने वाले लोगों की सफाई की समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा दरअसल वहाँ की एक प्राइवेट सोसाइटी की एक बिल्डिंग से लगातार सीवेज का पानी निकल कर वहीं पर खुले स्थान रास्ते पर जमा हो रहा है जिससे वहाँ पर फैले गंदे पानी व दुर्गन्ध की वजह से वहाँ पर रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है तथा गंभीर बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। वहाँ रहने वाले समस्या ग्रस्त लोगों ने काम्पलेक्स के मालिक से कई बार इसकी शिकायत की लेकिन वहाँ के मेनेजमेंट ने समस्या को हल करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई इसके बाद वहाँ रह रहे लोगों ने नगर निगम व सी एम हेल्पलाइन नम्बर पर शिकायत दर्ज करवाई लेकिन सी एम हेल्पलाइन से जवाब आया कि ये सोसाइटी निजी हाथों में है । अतः इस समस्या का समाधान भी वही करेंगे कुल मिलाकर तीन महीने से समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसके बाद वहाँ के लोगों का विचार है कि उनकी इस समस्या का उपयुक्त समाधान नहीं होता है तो वे जिला कलेक्टर को इसकी शिकायत करेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button