Bhopal

एक माह में खत्म हों सभी ब्लैक स्पॉट के शॉर्ट टर्म कार्य जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस एवं समयबद्ध कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित सभी ब्लैक स्पॉट का संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण कर त्वरित सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शॉर्ट टर्म कार्य—जैसे रोड मार्किंग, साइनेज, स्पीड ब्रेकर, ज़ेब्रा क्रॉसिंग पेंटिंग, स्पीड कंट्रोलर एवं दृश्यता बढ़ाने जैसे उपाय—एक माह के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं में तत्काल कमी लाई जा सके। साथ ही दीर्घकालिक सुधारात्मक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस एवं अन्य निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा समिति की संयुक्त टीम द्वारा नियमित मैदानी निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित की जाए और प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर शॉर्ट टर्म कार्य एक माह में अनिवार्य रूप से पूरे हों। बैठक में प्रधानमंत्री राहत राहवीर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना के “गोल्डन ऑवर” (पहले एक घंटे) में घायलों को निशुल्क एवं त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए, इसके लिए सभी संबंधित विभाग संवेदनशील एवं सक्रिय भूमिका निभाएं।इसके अतिरिक्त, स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के माध्यम से बिना हेलमेट वाहन चलाने, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button