IC News and Media House Private Limited


Bhopal

लँगूर द्वारा बालकनी से गिरते बच्चे को ‘बचाने’ का वीडियो चकित करने वाले वीडियो की सच्चाई

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

एक वीडियो ऑनलाइन शेयर किया गया है जिसमें दावा किया जा रहा है एक लँगूर चमत्कारिक रूप से एक बच्चे को बालकनी से गिरने से बचाता हुआ दिखाया गया है। वीडियो में कथित तौर पर एक बच्चा बालकनी से खतरनाक तरीके से लटका हुआ है और गिरने ही वाला है। तभी अचानक कहीं से एक लँगूर बच्चे की ओर कूदा, उसे पकड़ लिया और उसे सुरक्षित नीचे ले आया। ऐसा लगता है कि वह उसी इमारत की दूसरी मंजिल की बालकनी पर आ गिरा। हालांकि जांच में पाया गया है कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है और दर्शकों को गुमराह करने के लिए ऑनलाइन शेयर किया गया है। एक यूजर ने 18 अप्रैल को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया था कि यह एक वास्तविक घटना है। एक लँगूर ने एक बच्चे को बालकनी से गिरने से बचाया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। हालांकि, कई परीक्षण के बाद एवं अकाउंट और उसकी सामग्री की समीक्षा करने के बाद पाया गया कि यह एआई-जनरेटेड कंटेंट शेयर करने के लिए जाना जाता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button