IC News and Media House Private Limited


Bhopal

भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर सूखों कण्ठो को मिल रहा है ठण्डा जल

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर – संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन से रोजाना गुजरने वाली हर यात्रियों की ट्रेन के रुकने पर सवार यात्रियो को भीषण गर्मी में समाजसेवियों द्वारा सूखों कण्ठो को ठंडा जल पिलाया जा रहा है। संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर जल सेवा पिछले कई सालों से चल रही है। बडे बडे कन्टेनरो से ’जल तथा बर्फ उपलब्ध करवाई जा रही है। जल सेवा प्रातः 8ः00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक चलती है। यहां पर सेवा कार्य करने के लिए संत हिरदाराम के शिष्य एवं रेलवे सुविधा संघर्ष समिति के पदाधिकारी सदस्य पूरी निष्ठा के साथ सेवा में लगे रहते है सेवा देेने वालो में मुख्य रुप से परसराम आसनानी, बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी, प्रकाश मोरंदानी, गोरवधन मंगतानी, जीतू शिवनानी, अन्य कई लोग जल सेवा की नियमित डयूटी करते है। रेलवे स्टेशन पर यह जल सेवा कार्य हर वर्ष अप्रैल से प्रारंभ होता है जेा कि 30 जून तक चलता है। सेवादारी करते है रेल रूकने का इंतजार – संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही कोई भी यात्री ट्रेन रुकती है तो जल सेवा कार्य में जुटे कार्यकर्ता हाथो में ठंडे जल का पात्र एवं जल के कैन लेकर जनरल बोगी की तरफ दौड पडते है और उसे बोगी में सवार यात्रियो को खिडकी से ही उनकी खाली बोतल में ठंडा जल भरकर दे देते है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button