IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन द्वारा थाना बड़ा मलहरा का किया गया वार्षिक निरीक्षण

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री मिथिलेश शुक्ला द्वारा आज थाना बड़ामलहरा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना के आपराधिक अभिलेखों, शिकायतों, उपलब्ध उपकरणों एवं संसाधनों का निरीक्षण किया गया तथा थाना परिसर एवं पुलिस आवासीय परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही एसडीओपी कार्यालय बड़ामलहरा का भी भ्रमण किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा एसडीओपी एवं थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा, एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा एवं थाना प्रभारी बड़ा मलहरा निरीक्षक रीता सिंह सहित थाना के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button