IC News and Media House Private Limited


Bhopal

उच्च शिक्षा मंत्री ने हिन्दी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित,स्नातक प्रथम वर्ष की पुस्तकों का विमोचन किया

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंत्रालय में हिन्दी ग्रंथ अकादमी की प्रबंधक मंडल की बैठक की। इस अवसर पर द्वितीय वर्ष की पुस्तकों के लेखन की प्रक्रिया प्रारंभ करने सहित अकादमी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री ने हिन्दी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित,स्नातक प्रथम वर्ष की पुस्तकों का विमोचन किया। इनमें “व्यावसायिक संगठन एवं संचार” (लेखक डॉ. राकेश खंड, डॉ. दिनेश दवे, डॉ. राजीव नयन, डॉ. प्रज्ञा यादव) “भारत का इतिहास (606 से 1205 ई. तक)” (लेखक स्नेहा खरे)) “राजनीति सिद्धांत” (लेखक डॉ. उत्तम सिंह चौहान, डॉ. पुनित प्रताप पाण्डेय, डॉ. मनीष दुबे, डॉ. मंगला गौरी) तथा “भारतीय समाज एवं संस्कृति” (लेखक डॉ. आलोक कुमार निगम) पुस्तक शामिल रही। बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन, अकादमी संचालक सहित प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलगुरु, मनोनीत सदस्य, हिन्दी ग्रंथ अकादमी के संयुक्त संचालक एवं सहायक संचालक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button