Bhopalधर्म

हनुमान जयंती के पर निःशुल्क प्याउ का शुभारंभ बसेस सचिव के जन्मोत्सव पर हनुमान चालीसा पाठ

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर – बजरंग सेना समिति द्वारा श्री हनुमान महाराज जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुकृपा एसोसीएटस के सामने संत हिरदाराम नगर में निःशुल्क प्याउ का शुभारंभ पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष माधु चांदवानी एवं बसेस सचिव रमेश कुमार तोलानी द्वारा रिबिन काटकर किया गया एवं पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष माधु चांदवानी ने समिति के कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं कहा कि बजरंग सेना समिति द्वारा ग्रीष्मकालीन में जगह जगह प्याउ लगवाना, पशु पक्षियों के लिए पात्र रखवाना आदि सेवा कार्य किए जाते है जेा कि सराहनीय है। कार्यक्रम के प्रारंभ में बजरंग सेना समिति सचिव रमेश कुमार तोलानी के जन्मोत्सव पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं रमेश कुमार तोलानी को जन्मदिन के अवसर पर राधे राधे साफा एवं गमछा पहनाकर हार्दिक हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं दी गयी। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष माधु चांदवानी, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश जसवानी, बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, वरिष्ठ समाजसेवी महेश खटवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, जीतू शिवनानी, अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग, महासचिव गुरदास रामचंदानी, सचिव राज कुमार धानुक, विष्णु नाथानी, बृजकिशोर सेन, राजेश केवलानी, खुशीलाल, नीरज मेहर आदि शामिल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button