Bhopalधर्म

श्रीराम भक्त हनुमान महाराजजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हुआ हथप्रसादी वितरण

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर – बजरंग सेना समिति अध्यक्ष कमलेश देवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि बी वार्ड मोहल्ला समिति संत हिरदाराम नगर द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तोमर निवास पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर श्री हनुमान महाराज जी की आरती की गयी। कार्यक्रम के आंरभ में श्री हनुमान महाराज जी के छायाचित्र पर मालार्पण एवं ज्योत बजरंग सेना समिति अध्यक्ष कमलेश देवानी द्वारा प्रज्जवलित की गयी। आरती के बाद हथप्रसादी वितरण एवं ठण्डाई वितरण की गयी एवं देशवासियों को श्री हनुमान महाराज जी के जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाऐं दी गयी। आरती में उपस्थित माताजी सीया तोमर, संतोष तोमर, बजरंग सेना समिति अध्यक्ष कमलेश देवानी, रुप कुमार सोनी, जैन मेडिकल, सोेलंकी, गुरदास रामचंदानी, रमेश कुमार तोलानी, राजेश केवलानी, बृजकिशोर सेन, बाबू जैन, वंशिका शिवनानी, लखन शिवनानी, जगु टहलानी आदि शामिल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button