Bhopal

नेहरू नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में राज्य स्तरीय ‘विद्यारम्भ उत्सव’ का शुभारंभ,बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

परियोजना बाणगंगा अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों में 5 से 6 वर्ष के पंजीकृत बच्चों को प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के सुदृढीकरण के उद्देश्य से विद्यारम्भ प्रमाण- पत्र प्रदाय करने के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर -अंबेडकर आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक-1061 में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में लगभग 165 हितग्राही एवं बच्चों सहित प्रतिभागियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अतिरिक्त परियोजना अंतर्गत 7 सेक्टर स्तरीय एवं 143 आंगनवाड़ी केन्द्रों में क्लस्टर बनाकर 5 से 6 वर्ष के बच्चों को प्रमाण – पत्र वितरित किया। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों को आमंत्रित करने के लिए आमंत्रण पत्र तथा घर-घर जाकर आमंत्रित किया गया एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर रैली का आयोजन कर जन- जागरूकता प्रचार प्रसार का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा नृत्य, संगीत, कविता पाठ तथा अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों एवं आंगनवाड़ी के संबंध में अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में 2800 बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किया एवं हितग्राही बच्चों तथा अभिभावको उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button