जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत भोपाल जिले में – जल शक्ति से नवभक्ति कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
विकासखंड बैरसिया जिला भोपाल में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद भोपाल द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रथम चरण में जनपद पंचायत बैरसिया में ग्राम पंचायत तरावली कलां माताजी के मंदिर प्रांगण में वृक्ष पूजन एवं जल संरचनाओं के संवर्धन एवं संरक्षण कर जल की एक एक बूंद को संचित करने की कार्य योजना पर चर्चा कर कार्य प्रारंभ किया गया इस अवसर पर जिला भोपाल समन्वयक कोकिला चतुर्वेदी भी उपस्थित रहीं। संबोधित करते हुए जल संरक्षण का संकल्प सदस्यों को दिलाया एवं आगामी समय में नदी, तालाबों एवं क्षेत्रीय जल संरचनाओं में श्रमदान कर उनके जीर्णोद्धार का उदाहरण पेश करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विकासखंड बैरसिया समन्वयक टीना शर्मा की उपस्थित में जल स्रोत बहा नदी के तट पर आरती की गई। इस अवसर पर सुमंत्रा एजुकेशनल वेलफेयर समिति के सचिव आलोक दांगी, सेक्टर 5 के परामर्शदाता जितेंद्र कुशवाह, प्रस्फुटन समिति तरावली के अध्यक्ष प्रदीप मालवीय, धर्मरा से रश्मि कुशवाह, कुटकीपुरा से कुबेर सिंह कुशवाह, नलखेड़ा से सुनीता कुशवाह, चरण सिंह कुशवाह, आशा कार्यकर्ता सुधा राजपूत सभी सदस्य की सहभागिता दी।




Subscribe to my channel