Bhopal

एक शाम मेरे बालाजी के नाम पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षद होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

संत नगर – बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री हनुमान महाराज जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 1 अप्रैल 2026 बुधवार साय 7 बजे से 9 बजे तक भजन संध्या कार्यक्रम श्री बालाजी सुंदरकांड मण्डली द्वारा किया जाएगा जिसमे मुख्य अतिथि पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष माधू चांदवानी एवं पार्षद अशोक मारण रहेंगे। इस अवसर पर बजरंग सेना समिति के कार्यकर्ताओं ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में आने की अपील की है। अपील करने वालो में बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया जीतू शिवनानी, महासचिव गुरदास रामचंदानी, मुख्य व्यवस्थापक महेश खटवाणी, सचिव रमेश कुमार तोलानी, वी.के.नाथानी, बी.के.सेन, राजकुमार धानुक, शमी गंगवानी, राजेश केवलानी, हनी देवानी आदि शामिल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button