IC News and Media House Private Limited


Bhopal

गुरदास रामचंदानी के जन्मदिन पर हनुमान चालीसा के पाठ हुई रंग बिरंगे गुलाल की आतिशबाजी

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

संत नगर . बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि बजरंग सेना समिति महासचिव गुरदास रामचंदानी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिनांक 15 मार्च, रविवार, प्रातः 10ः00 बजे गुरुकृपा एसोसीएटस पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर हथप्रसादी एवं ठण्डाई वितरण की गयी। कार्यक्रम के अंत में बजरंग सेना समिति के महासचिव गुरदास रामचंदानी के जन्मदिन के अवसर पर रंग बिरंगे गुलाल की आतिशबाजी की गयी एवं रामचंदानी को ‘किंग हेट’ हार फूल मालाओं एवं भगवा रंग का गमछा पहनाकर, श्री बालाजी एवं श्री खाटू महाराजजी की प्रतिमा भेंटकर जन्मदिन की हार्दिक.हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनाऐं दी गयी एवं श्री बालाजी महाराज जी से रामचंदानी जी की दीर्घायु की कामना की गयी। महेश खटवानी ने बताया कि बजरंग सेना समिति के महासचिव गुरदास रामचंदानी एक कर्मठ, सरल स्वभाव के धनी है। रामचंदानी की सेवाओं को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। वे हमेशा सेवा कार्यो में निरंतर आगे बढ चढकर हिस्सा लेते है। बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने महासचिव गुरदास रामचंदानी के सेवा कार्याे को सराहनीय बताते हुए उन्हे जन्मदिन पर श्री बालाजी महाराज एवं खाटूमहाराज की प्रतिमा भेंटकर उनकी दीर्घायु की कामना की गयी। बधाई देने वालो में वरिष्ठ समाजसेवी महेश खटवानी, पूज्य सिंधी पंचायत के गुलाब जेठानी, बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, जीतू शिवनानी, अर्चक पुरेाहित पण्डित राज कुमार गर्ग, सचिव बृजकिशोर सेन, विष्णु नाथानी, राजेश केवलानी, रमेश कुमार तोलानी, राजकुमार धानुक, शमी गंगवानी, हनी देवानी, खेमचंद निहचलानी आदि शामिल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button